उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अशोक सिंघल जी की जन्मशताब्दी पर उनके स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
राष्ट्र, धर्म और भारतीय संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित रहा अशोक सिंघल जी का सम्पूर्ण जीवन : श्री केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, सात-कालिदास मार्ग पर श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने अशोक सिंघल जी के राष्ट्र, धर्म, भारतीय संस्कृति एवं समाज के प्रति समर्पित जीवन का स्मरण करते हुए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि परम पूज्य श्रद्धेय अशोक सिंघल जी जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी महापुरुष युगों में जन्म लेते हैं। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, धर्म और भारतीय संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन त्याग, तपस्या, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल जी ने अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रभाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
श्री मौर्य ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन को जन-जन की आस्था, चेतना और सहभागिता से जोड़ने में अशोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि से जुड़े जनआंदोलन को व्यापक सामाजिक चेतना का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रीराम के प्रति उनकी अटूट आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंघल जी ने अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व केवल एक संगठन या आंदोलन तक सीमित नहीं था, बल्कि वे भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और राष्ट्रहित के प्रति निरंतर कार्य करने वाले महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल जी का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि राष्ट्र और समाज के हित में किया गया समर्पण कभी व्यर्थ नहीं जाता, बल्कि वह पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।
श्री मौर्य ने कहा कि अशोक सिंघल जी की जन्मशताब्दी उनके विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण करने का अवसर है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूज्य अशोक सिंघल जी जैसे विराट व्यक्तित्व एक जन्म में ही अनेक जन्मों से अधिक कार्य कर जाते हैं। उनकी राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक चेतना और समाज के प्रति समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन और कृतित्व देशवासियों को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने परम पूज्य श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्मशताब्दी पर उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
सूचना अधिकारी


