उत्तर प्रदेश

अवध बार एसोसिएशन चुनाव- उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद के लिए संजय मिश्रा ने भरा पर्चा

नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद, समर्थकों ने जताया समर्थन

लखनऊ। हाईकोर्ट लखनऊ में अवध बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी क्रम में संजय मिश्रा ने उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। नामांकन के बाद समर्थक अधिवक्ताओं ने संजय मिश्रा’ के पक्ष में समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें विजयी बनाने की अपील की। संजय मिश्रा ने अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह अधिवक्ता समाज के हित, सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने को प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर आलोक कुमार मिश्रा, सुधीर कुमार राय, अमित कुमार सिंह, इमरान अहमद खान, शोभित पांडे, धर्मेंद्र पाण्डेय,सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button