उत्तर प्रदेश

फील्डमार्शन ने भारत के पहले टर्म-वी के अनुरूप 15एचपी, 18एचपी कैटेगरी में सिंगल सिलेंडर डीजल इंजन पेश किये

लखनऊ। मेक-इन-इंडिया को बढ़ावा देने वाली राजकोट स्थित डीजल इंजन, ट्रैक्टर और अन्य इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स की भारतीय मैन्युफैक्चरर कंपनी फील्डमार्शल पी.एम. डीजल्स प्राइवेट लिमिटेड

लखनऊ। मेक-इन-इंडिया को बढ़ावा देने वाली राजकोट स्थित डीजल इंजन, ट्रैक्टर और अन्य इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स की भारतीय मैन्युफैक्चरर कंपनी फील्डमार्शल पी.एम. डीजल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 15 एचपी और 18 एचपी कैटेगरी में भारत के पहले आॅटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन आॅफ इण्डिया (एआरएआई) मंजूर टर्म वी अनुरूप सिंगल सिलेंडर डीजल इंजन लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कंपनी की छह दशकों से अधिक की इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की यात्रा में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी के लिए विकसित किए गए इन नेक्स्ट जनरेशन इंजनों में फील्डमार्शल की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता के साथ क्लीनर टेक्नोलॉजी, ईंधन दक्षता, टिकाऊपन और कॉम्पैक्ट इंजीनियरिंग को जोड़ा गया है। यह लॉन्च स्वदेशी टेक्नोलॉजी के विकास, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के प्रति फील्डमार्शल की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, साथ ही कंपनी को उन्नत इंजनों, ट्रैक्टर, कृषि मशीनीकरण और एलाइड इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में ग्रोथ के अगले चरण के लिए और मजबूत स्थिति में रखता है । नए इंजनों में स्वदेशी रूप से विकसित ईजीआर सिस्टम दिया गया है, जो क्लीनर एमिशन और स्मूथ ऑपरेशन में मदद करता है और साथ ही नवीनतम टर्म वी एमिशन आवश्यकताओं का पालन करने में सक्षम बनाता है। फील्डमार्शल ने अपनी टर्म वी इंजन टेक्नोलॉजी से संबंधित भारत में कई नेशनल पेटेंट भी फाइल किए हैं, जो स्वदेशी आरएण्डडी, इंजीनियरिंग डेवलपमेंट और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के निर्माण पर कंपनी के बढ़ते ध्यान को दर्शाते हैं। इन इंजनों को कठिन ऑपरेटिंग परिस्थितियों और लंबे समय तक काम करने के लिए विकसित किया गया है, जिसमें मजबूत निर्माण के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन, प्रभावी कूलिंग और आसान मेंटेनेंस की सुविधा दी गई है।

लॉन्च के बारे में बात करते हुए फील्डमार्शल पी.एम. डीजल्स के डायरेक्टर श्री ऋषि पटेल ने कहा, “हमारे टर्म वी इंजन प्लेटफॉर्म का विकास फील्डमार्शल की इंजीनियरिंग क्षेत्र की यात्रा में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। छह दशकों से अधिक समय से, हमारा ध्यान वास्तविक ऑपरेटिंग परिस्थितियों के अनुरूप विश्वसनीय प्रोडक्ट्स विकसित करने पर रहा है। एआरएआई टर्म वी अनुरूप हमारे 15 एचपी और 18 एचपी सिंगल सिलेंडर इंजनों का लॉन्च और इस टेक्नोलॉजी से संबंधित हमारे कई नेशनल पेटेंट फाइलिंग्स, स्वदेशी भारतीय इंजीनियरिंग की बढ़ती क्षमता को दर्शाते हैं।” यह लॉन्च श्रीदेव ट्रैक्टर ब्रांड के माध्यम से भारत में फील्डमार्शल की कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर कैटेगरी में मौजूदगी को भी और मजबूत करता है। 20 एचपी से कम क्षमता वाले ट्रैक्टर सेगमेंट का भारत के कुल ट्रैक्टर मार्केट में लगभग 3 प्रतिशत हिस्सा है, जिसमें वार्षिक इंडस्ट्री वॉल्यूम लगभग 40,000 से 45,000 यूनिट होने का अनुमान है। फील्डमार्शल वर्तमान में अपनी श्रीदेव 12 एचपी, 15 एचपी और 18 एचपी ट्रैक्टर रेंज के माध्यम से इस कैटेगरी में कार्यरत है और अगले तीन वर्षों में भारत के 20 एचपी से कम क्षमता वाले ट्रैक्टर सेगमेंट में 10 से 15 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की दिशा में धीरे धीरे आगे बढ़ने का लक्ष्य रखता है। कंपनी जल्द ही 30 एचपी तक के ट्रैक्टर पेश करने की योजना बना रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button