उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज आई.आई.एम.रोड मडियांव, लखनऊ स्थित एविआन रिसार्ट में प्रीमियर पिंकबेल लीग-2026 का शुभारंभ किया इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने सभी से पिंकबेल खेल को आगे बढ़ाने की अपील की।

श्री अखिलेश यादव ने सभी से पिंकबेल खेल को आगे बढ़ाने की अपील की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज आई.आई.एम.रोड मडियांव, लखनऊ स्थित एविआन रिसार्ट में प्रीमियर पिंकबेल लीग-2026 का शुभारंभ किया इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने सभी से पिंकबेल खेल को आगे बढ़ाने की अपील की।
प्रीमियर पिंकबेल के शुभारंभ के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए कहा कि आज इस अवसर पर हम सब संकल्प लेते हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करेंगे. उनके बताए हुए सत्य अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलते हुए देश को मजबूत करेंगे लोकतंत्र और संविधान को बचाने का काम करेंगे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर करोड़ों लोग निकल कर आए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जिसके कारण अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा। श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हम सबको सद्भावना, प्रेम और भाईचारे की शिक्षा दी और समाज को दिशा देने का काम किया। आज हम सभी लोग आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के योगदान को याद कर रहे हैं।
इस अवसर पर एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव मिलन का समय होता है। अपनी पुरानी गलतियों को भूलकर दोबारा सिद्धांतों पर लौटने का समय होता है, जिन साथियों को लग रहा है कि हमारे लोकतंत्र, संविधान और अर्थव्यवस्था पर हमला हो रहा है। महंगाई बढ़ रही है, पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर मुनाफा खोरी हो रही है, यह सब गलत फैसले है तो वे पुरानी बातों को भूलकर लौट आयें। लोकतंत्र संविधान और देश की अर्थव्यवस्था को बचाने में समाजवादी पार्टी का साथ दें, जो लोग रास्ता भूल कर चले गए थे वह साथी अगर साथ आना चाहते हैं तो हम सारी बाते भूल कर उन्हें साथ ले लेंगे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है, सभी लोगों को मिलकर बीजेपी को हटाना चाहिए। एक अन्य सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना के पक्ष में है। समाजवादी पार्टी चाहती है कि जातीय जनगणना हो और सभी जातियों को उनकी संख्या के अनुसार हक और सम्मान मिले।
विधानसभा चुनाव के गठबंधन को लेकर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस इंडिया गठबंधन ने भाजपा को हराया है, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीट जीता है, वही गठबंधन विधानसभा चुनाव में भी रहेगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गोमती नदी के किनारे बसे लोगों के सामने संकट का समय है। बाढ़ और जल भराव से लोग परेशानी में हैं। भाजपा सरकार ने नदियों की सफाई नहीं की. भाजपा झूठे वादे करते रही. नदी की सफाई के लिए आया बजट साफ हो गया लेकिन नदी साफ नहीं हुई, जिसके कारण बाढ़ और जल भराव की स्थिति है, बारिश और बाढ़ से किसानों की फसलों को कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है, सरकार किसानों को पूरा मुआवजा दे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button