उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों से मुक्ति के बाद जिस आजाद भारत का सपना देखा था उसमें ग्रामस्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था। सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव तथा श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। देश की रक्षा में किसान का बेटा ही सीमाओं पर लड़ता है। इन महापुरूषों का जीवन हमारे लिए प्रेरणाप्रद है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता


