उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश भर से आए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और कोचों के साथ बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा

आज समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश भर से आए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और कोचों के साथ बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि खिलाड़ियों के सभी सुझाव को समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करेगी। समाजवादी सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए बजट बढ़ाएगी। गांव स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक जगह-जगह पर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए ढ़ांचागत बदलाव करेंगे। जिससे खिलाड़ी गांव से निकल कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सके। खिलाड़ियों को आज के समय के हिसाब से खाना मिले, उन्हें संसाधन मिले। डॉक्टर और थेरेपी की सुविधा, इंजरी के दौरान देखभाल की सुविधा की व्यवस्था करेंगे।
श्री अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार खेल के साथ खेल कोई नहीं होने देंगे। यशभारती सम्मान में सम्मान राशि 11 लाख से बढ़ाकर 21 लाख रूपये करेंगे और महीने की सम्मान राशि 50 हजार रूपये से बढ़ाकर एक लाख रूपये करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने खिलाड़ियों, कवियों, साहित्यकारों, संगीतकारों के सम्मान में देने के लिए शुरू किये गये यशभारती सम्मान को बंद कर दिया गया है। भाजपा सरकार किसी का सम्मान नहीं करती है।
इससे पहले अन्तर्राष्ट्रीय पर्वतारोही श्री सागर कसाना ने खेल और खिलाड़ियों के सम्बंध में श्री अखिलेश यादव को एक मेमोरेंडम दिया। मेमोरेंडम में खेल बजट में वृद्धि करने, सामान एवं पारदर्शी स्पोर्ट्स फंडिंग पालिसी बनाने, मण्डल स्तर पर स्पोर्ट हब और जिला स्तर पर खेल सुविधाएं बढ़ाने, मंडल स्तर पर स्पोर्ट साईंस, ब्लाक स्तर पर खेल मैदान उपलब्ध कराने, सरकारी स्कूलों के खेल मैदानों को स्कूल समय के बाद खिलाड़ियों और युवाओं के खोलने, जिला स्तर पर टैंलेंट आईडेंटी फिकेशन सिस्टम बनाने, सुविधाएं उपलब्ध कराने, खिलाड़ियों के लिए बिजनेश लोन की व्यवस्था, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए आवास की व्यवस्था, राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कारों के विजेता खिलाड़ियों को मासिक पेंशन की व्यवस्था, राज्य स्तर पर खेल एवं एडवेंचर पुरस्कार देने, खिलाड़ियों के लिए मुफ्त बस यात्रा और जिम तथा फिटनेश सेंटरों को प्रोत्साहित करने की मांग रखी गयी।
इस मौके पर खेल विंग के प्रभारी श्री हसनुद्दीन सिद्दीकी ने भी खेल और खिलाड़ियों से जुड़ी मांगे रखी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button