उत्तर प्रदेश

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं उ0प्र0 सरकार अल्पसंख्यकों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है-दानिश आजाद अंसारी

इन्दिरा भवन-लखनऊ के सभागार कक्ष संख्या-511 में आज राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश

 

लखनऊ: 07 सितम्बर, 2026

(एन0सी0एम0ई0आई0) भारत सरकार एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में ‘‘अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका-विकसित भारत, 2047‘‘ के परिप्रेक्ष्य में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रो0 (डा0) शाहिद अख्तर, कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग (एन0सी0एम0ई0आई0) भारत सरकार, श्री दानिश आजाद अन्सारी, मा0 राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एव हज विभाग, उ0प्र0 मुख्य अतिथि, श्री शीलधर सिंह यादव निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उ0प्र0, विभिन्न शैक्षिक विभागों के अधिकारी तथा जनपद लखनऊ की विभिन्न अल्पसंख्यक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रो0 (डा0) शाहिद अख्तर कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग (एन0सी0एम0ई0आई0) द्वारा एन0सी0एम0ई0आई0 के कार्यों पर प्रकाश डाला गया तथा बताया गया कि एन0सी0एम0ई0आई0 अल्पसंख्यक संस्थाओं के हितों एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक में उनके द्वारा प्रक्रिया निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया जा चुका है। कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा संस्थाओं से यह भी अपेक्षा की गयी कि वह विकसित भारत 2027 विजन के सम्बन्ध में अपनी संस्था स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रोग्रामों/सेमिनारों तथा भविष्य के प्रस्तावित कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन के भीतर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग को प्रेषित करने की कार्यवाही की जाय। संस्था स्तर पर विकसित भारत 2047 की कार्ययोजना बनाकर विजन के कार्यान्वयन हेतु कार्य/दायित्व का निर्धारण सुनिश्चित किया जाय तथा आवश्यकतानुसार संस्थाओं द्वारा अनुभव की जाने वाली समस्याओं के बारे में सुझाव भी प्रस्तुत किये जांय। भविष्य में राज्य/जोन स्तर पर अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं के साथ मींटिग की जायेगी। सस्थाओं से समन्वय तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के द्वारा एक ई-मेल/डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जायेगा।
श्री दानिश आजाद अन्सारी, मा0 राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, हज विभाग, उ0प्र0 द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा गया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं उ0प्र0 सरकार अल्पसंख्यकों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। उनके रोजगार, शिक्षा एवं विकास हेतु कार्य करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के सम्बन्ध में तत्परता से कार्य करने तथा इस सम्बन्ध में संस्थाओं द्वारा वर्कशाप एवं सेमिनारों के आयोजन के सम्बन्ध में आगामी 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गयी।

सम्पर्क सूत्र- राजेश राय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button