बिहार

प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का शुभारंभ, लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र एवं सहायता राशि: सम्राट चौधरी

फुलवारीशरीफ (पटना)।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फुलवारीशरीफ के नदियावाँ में आयोजित प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का शुभारंभ कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने एनडीए सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, जनहितकारी कार्यक्रमों तथा लोककल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार पारदर्शिता, सुशासन और समावेशी विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सहयोग शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुँचाया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारा लक्ष्य विकास और सुशासन का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है, ताकि प्रत्येक नागरिक सम्मान, सुरक्षा और अवसर के साथ आगे बढ़ सके।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। जनकल्याण शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी लोगों को उपलब्ध कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button