मध्यांचल मुख्यालय में पेंशन अदालत का आयोजन – पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम), लखनऊ के प्रधान कार्यालय, 4-ए, गोखले मार्ग में आज एक पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत की अध्यक्षता मुख्य अभियंता (मा0सं0 एवं प्रशा0) द्वारा की गई। अदालत का उद्देश्य सेवानिवृत्त पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर डिस्कॉम से सेवानिवृत्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। अदालत में प्राप्त प्रमुख प्रकरण निम्नलिखित रहे:
प्रमुख प्रकरण:
-
ज्ञानेन्द्र सिंह (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियन्ता):
प्रार्थी द्वारा वेतन एरियर, पेंशन स्वीकृति, एवं नगदीकरण भुगतान हेतु अनुरोध प्रस्तुत किया गया।-
इस पर मुख्य अभियंता (मा0सं0 एवं प्रशा0) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित लेखाधिकारी को आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
-
-
रामचरन (पुत्र स्व. सिधारी, टी.जी.-2, निवासी: पोस्ट दुलहूपुर, अंबेडकरनगर):
प्रार्थी द्वारा ग्रेच्युटी, नगदीकरण, एवं सी.पी.एफ. की लंबित धनराशि के भुगतान हेतु अनुरोध किया गया।-
इस पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शीघ्र-अतिशीघ्र समस्त देय धनराशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
-
इस पेंशन अदालत के माध्यम से पेंशनरों की शिकायतों का संवेदनशील एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया गया, जिससे उन्हें राहत एवं संतोष प्राप्त हुआ।



