स्थापना दिवस से पूर्व भाषा विश्वविद्यालय में हुआ सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन*
स्थापना दिवस से पूर्व भाषा विश्वविद्यालय में हुआ सांस्कृतिक
*स्थापना दिवस से पूर्व भाषा विश्वविद्यालय में हुआ सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन*
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के 17वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ एवं ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को संगीत क्लब द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी गायन एवं नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल गायन, शास्त्रीय एकल नृत्य एवं समूह नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। विद्यार्थियों ने भारतीय संगीत एवं नृत्य की विविध शैलियों के माध्यम से अपनी कला का प्रभावी प्रदर्शन किया।एकल गायन प्रतियोगिता में BCA की रिया सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। BCA की प्रेरणा शुक्ला एवं मो. अर्श हामिद संयुक्त रूप से द्वितीय रहे, जबकि BA राजनीति विज्ञान की वैशाली सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पार्थ मिश्रा (B.A. संगीत) एवं पयस्वी (B.Tech) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।शास्त्रीय एकल नृत्य प्रतियोगिता में B.Ed की सायमा मोहसिन ने प्रथम स्थान हासिल किया। B.Com की अदिति सिंह द्वितीय तथा B.Sc. Botany की प्रज्ञा सिंह एवं B.Com की अदिति दीक्षित संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। विधि तिवारी (B.Sc.) को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। समूह नृत्य प्रतियोगिता में रिया यादव, श्वेता, प्रीति एवं ज़ोया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंश तिवारी, अदिति सिंह, अदिति दीक्षित एवं अक्षत शर्मा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
आयोजन को सफल बनाने में सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ. नलिनी मिश्रा, संयोजक डॉ. विभा सिंह, डॉ. आराधना अस्थाना, डॉ. शालिनी राय, इं. शिवंशी त्रिपाठी एवं इं. अमन मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


