उत्तराखंड

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं, मन की बात को बताया प्रेरणास्रोत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दून लाइब्रेरी, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130वें एपिसोड को सुना।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम का हर एपिसोड प्रेरणादायी होता है। समाज में सामान्य परिस्थितियों में अनवरत सेवा करने वाले लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से देश दुनिया जानती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को आमजन और जन-जन का कार्यक्रम बनाया है। इसके माध्यम से अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के अंदर कई नवाचार हो रहे हैं। आज Innovations, Science & Technology एवं AI हर दृष्टि से भारत आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने AI के बढ़ते प्रभाव पर बोलते हुए कहा कि आगामी समय में सभी कामों में AI की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जो काम कई दिनों में होता है वह महज कुछ ही घंटे में हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर AI के उपयोग हेतु संबंधित विभाग कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राज्य सरकार ने अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं जो राज्य में पहली पहली बार हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के अंदर हमारे राज्य की तस्वीर ऐसे स्थापित हो गई है कि जहां पर अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को UCC लागू किए हुए एक साल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य एक सीमावर्ती क्षेत्र है। यहाँ चार धाम, गंगा, यमुना का उद्गम स्थान है। सुरक्षा की दृष्टि से भी हमारा राज्य बेहद संवेदनशील है, ऐसे में राज्य में रहने वाले सभी लोगों के लिए एक समान कानून लागू होना चाहिए था और हमने ऐसा करके दिखाया है।
मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य स्तर पर लिए निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी आगे आएं। जिससे कि अधिक से अधिक लोग योजनाओं से लाभान्वित हो सके।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, विधायक सुरेश गढ़िया, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, दायित्वधारी रजनी रावत, अनिल गोयल, संजय नेगी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button