बिहार

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने दानापुर–बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर व शेरपुर–दिघवारा गंगा पुल का किया निरीक्षण

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दानापुर–बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर एवं शेरपुर–दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों परियोजनाओं के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दानापुर–बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर के पूर्ण होने से बिहटा से कोईलवर तक यातायात सुगम होगा तथा पटना शहर को एनएच-922 और कोईलवर पुल से जुड़ने में महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी। इस परियोजना से बिहटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भी विशेष कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने शेरपुर–दिघवारा गंगा पुल निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्यवासियों को बेहतर एवं वैकल्पिक आवागमन मार्ग प्राप्त होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button