उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने भिड़े नेता, एटा और कासगंज की सभी इकाइयां भंग!

विधानसभा चुनाव 2027 की समीक्षा बैठक के दौरान बड़ा एक्शन।

 

घटना: बैठक में एटा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव और पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष रमेश यादव के भतीजे मंजीत यादव के बीच तीखी नोकझोंक और जुबानी जंग हुई।

अखिलेश यादव का कड़ा रुख: अनुशासनहीनता और गुटबाजी पर नाराजगी जताते हुए सपा अध्यक्ष ने दो टूक कहा—

“इन्हें पैसे की गर्मी आ गई है… गुटबाजी बर्दाश्त नहीं है।” इसके बाद वे बीच में ही बैठक छोड़कर निकल गए।

बड़ी कार्रवाई: अनुशासनहीनता के चलते एटा और कासगंज जिलों की जिला कार्यकारिणी, फ्रंटल संगठनों समेत सभी इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गईं।

बैठक में दोनों जिलों के करीब 250 वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button